महापौर ढेबर एवं उत्तर विधायक जुनेजा ने किया पंडरी परिवहन कार्यालय का जायज़ा

53

रायपुर|आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर ने रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह जुनेजा एवं नगर निगम आयुक्त  सौरभ कुमार सहित नगर निगम जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा, जोन कार्यपालन अभियन्ता  विनोद देवांगन और अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर के पंडरी में स्थित मिनीमाता बस स्टैंड का निरीक्षण किया | महापौर  ढेबर ने जोन 2 के जोन कमिश्नर  मिश्रा एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता  देवांगन को शीघ्र सम्पूर्ण मिनी माता बस स्टैंड परिसर स्थित सभी दुकानों का विस्तृत सर्वे एवं सम्पूर्ण खुली भूमि का सीमांकन करवाया जाना निगम हित में प्राथमिकता के आधार पर जोन स्तर पर प्रशासनिक तौर पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये, ताकि अन्तर राज्यीय बस टर्मिनल प्रारम्भ होने के बाद वहाँ नया बस स्टैंड शिफ्ट होने पर वहाँ की खाली भूमि पर नगर निगम के हित में आय का नया स्तोत्र विकसित करने विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाकर कार्य किया जा सके | महापौर  ढेबर ने जोन 2 के जोन कमिश्नर  मिश्रा को निगम हित में कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने निर्देशित किया है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सहायक प्राध्यापक परीक्षा में यदि प्रदर्शिता होती तो इतने सवाल न उठते,अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए-उत्तम जयसवाल