सांसद बृजमोहन में बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बिहार। विधानसभा चुनाव प्रचार में बिहार पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने आज लालगंज विधानसभा क्षेत्र (जिला वैशाली) में महत्वपूर्ण चुनावी बैठक ली।

इस बैठक में लालगंज के वर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी श्री संजय सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री सतीश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी के जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत से विचार-विमर्श हुआ।
सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँ।

उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और एकजुट होकर ही बिहार में भाजपा सरकार बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles