मशहूर अभिनेता स्व.राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का आज मुम्बई में निधन

76
kabaadi chacha

मुम्बई। राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। बताया जाता है कि उन्हें थोड़ी देर पहले दिल का दौरा पड़ा और जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछले साल अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार के लिए मंगलवार का दिन एक और बड़ा आघात लेकर आया। सुबह तक ठीक ठाक दिख रहे राजीव कपूर को नाश्ते के बाद हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

IMG 20240420 WA0009
आगामी शिक्षा सत्र से पूर्व शाला भवनों में आवश्यकतानुसार मरम्मत के निर्देश