नारी सम्मान की दुहाई किस मुंह से दे रहे है भाजपा नेत्रियां – फूलोदेवी नेताम

78
kabaadi chacha

रायपुर। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा आज प्रदेश में अच्छा काम चल रहा है सुख शांति का वातावरण है महिलाएं सुरक्षित है और ऐसे समय में भाजपा के इन नेत्रियों को आंदोलन की याद आ रही है। भाजपा के 15 साल के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार की इंतहा हो गई तब नसबंदी कांड में माताएं मारी गई, झलियामारी कांड में सरकारी कन्या आश्रम मे नाबालिग बच्चियों के साथ अनाचार हुआ, गर्भाशय कांड, मीना खल्को के साथ घृणित अपराध हुआ, मड़कम हिडमे कांड, सारकेगुडा कांड, पेद्दागेल्लूर जैसे अनगिनत कांड भाजपा सरकार में हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा भाजपा नेत्री आरोपी को संरक्षण देने का काम करती है, भाजपा नेत्री मानव तस्करी में लिप्त पाई गई और राजनीति रोटी सेंकने के लिये महिला सुरक्षा की बात किस मुंह से करते है? छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला आरक्षक के साथ बलात्कार की घटना हुई। पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे ओ.पी.गुप्ता के द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करके फरार हो जाता है। धमधा के पास शराब कोचियों के दल ने अपने पति के साथ मोटरसाइकिल में जा रही महिला को जबरन उतारकर बलात्कार किया, ऐसी दुर्दम घटनाएं भाजपा के 15 साल के शासन काल में होती रही तब भाजपा के नेत्रियों की संवेदना और नारी के प्रति सहनूभूति कहां सोई पड़ी थी ?

IMG 20240420 WA0009
कोविड प्रतिबंधों का पालन करते हुए प्रदेश सहित देश भर में कैट के आह्वान पर आज ष् ई कॉमर्स डेमोक्रेसी डेष् का सफल आयोजन