LIVE UPDATE

समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने वाले 04 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपी जुआरियों को कलार पारा पीपल चौंक कसडोल में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया                   

चंदन जायसवाल कसडोल,,

विज्ञापन

कसडोल,,समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹2270 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 03.06.2026 को थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर, कलार पारा पीपल चौंक कसडोल में जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹2270 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना कसडोल में धारा 13 जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

 

आरोपी जुआरियों के नाम

1. महेश राम जयसवाल उम्र 62 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी कसडोल थाना कसडोल

2. रामेश्वर राव उम्र 35 साल निवासी बगदेवीपारा कसडोल थाना कसडोल

3. बालमुकुंद केवट उम्र 55 साल निवासी बगदेवीपारा कसडोल थाना कसडोल

4. राजकुमार केवट उम्र 40 साल निवासी कलार पारा कसडोल थाना कसडोल

 

Related Articles