LIVE UPDATE

देवसुन्द्रा में राजिम जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का भव्य आयोजन, समाज के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

पलारी/बलौदाबाजार-भाटापारा। सदगुरु कबीर साहेब, हमारी आराध्य देवी माता कर्मा, भक्तिन माता राजिम, राष्ट्रनायक दानवीर भामाशाह एवं तपस्वी योगी सतनारायण बाबा की असीम कृपा से ग्राम देवकुन्द्रा, विकासखंड पलारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) में 08 मार्च 2026, दिन रविवार को राजिम जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन तहसील साहू संघ पलारी, परिक्षेत्र दानद, भवानीपुर, रोहांसी, नगर साहू संघ पलारी एवं ग्रामीण साहू समाज देवकुन्द्रा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरुण साव  (उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संदीप साहू (विधायक कसडोल एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू समाज) ने की।
प्रमुख अतिथियों में
डॉ. निरेंद्र साहू जी (अध्यक्ष – प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़),
श्री मोतीलाल साहू जी (विधायक रायपुर ग्रामीण),
श्री इन्द्र साव जी (विधायक भाटापारा),
श्री जितेन्द्र साहू जी (अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड) तथा
पूज्यनीय माननीय श्री श्री 1008 श्री राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदरदास जी (पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में
प्रदेश महामंत्री उधोराम साहू जी,
श्री सत्यप्रकाश साहू जी (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ),
श्री प्रदीप साहू जी (संगठन सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ),
श्री सुनील साहू जी (जिला अध्यक्ष साहू संघ बलौदाबाजार),
श्री महेन्द्र मोनू साहू जी (जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार),
श्रीमती अंजलि विमल साहू जी (जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार)
विमल साहू – जिनकी सक्रिय सहभागिता और समाज सेवा की भावना विशेष रूप से सराहनीय रही,
श्री गोपी साहू जी (अध्यक्ष नगर पंचायत पलारी),
श्री देवेंद्र साहू जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत रोहांसी),
श्रीमती चन्द्रप्रभा कोमल साहू जी (जनपद सदस्य पलारी),
श्रीमती टेकचंद्री कुन्दन साहू जी (जनपद सदस्य पलारी),
श्रीमती जामवती नीलकमल साहू जी (जनपद सदस्य पलारी),
श्रीमती सरोज विनय साहू जी (जनपद सदस्य पलारी),
श्री जीवनलाल साहू जी (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू छात्रावास) तथा
श्री अनिरुद्ध साहू जी (सरपंच ग्राम पंचायत देवसुन्द्रा) शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण से हुई। इसके बाद सुबह 11:00 बजे राजिम जयंती, राजिम माता की आरती एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से आदर्श सामूहिक विवाह समारोह एवं आशीर्वाद कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। विवाह संस्कार परम पूज्य गुरुदेव प्रेमदास शास्त्री साहेब जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन डोमन लाल साहू (तहसील महासचिव) एवं सरोज साहू (परिक्षेत्र सचिव) ने प्रभावी ढंग से किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इनमें
रोहित साहू (संरक्षक तहसील साहू संघ पलारी),
चिंताराम साहू ( दत्तान परिक्षेत्र),
दीनदयाल साहू,
शंकरलाल साहू ( रोहांसी परिक्षेत्र),
मनहरण साहू ( भवानीपुर परिक्षेत्र),
दुर्जनमोहन साहू ( नगर पंचायत पलारी),
आनंद साहू (ग्रामीण साहू समाज देवसुन्द्रा),
जगदीश साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ पलारी),
गणपत साहू (अध्यक्ष साहू समाज दानद परिक्षेत्र),
उमाशंकर साहू (अध्यक्ष साहू समाज रोहांसी परिक्षेत्र),
डोमन साहू (अध्यक्ष साहू समाज भवानीपुर परिक्षेत्र),
गोपी साहू (अध्यक्ष नगर साहू संघ पलारी) तथा
खिलेश्वर साहू (अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज देवकुन्द्रा) का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए समाज की एकता, परंपरा और संस्कारों को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस आयोजन ने सामाजिक समरसता, सादगीपूर्ण विवाह और सामूहिकता की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
आयोजक : तहसील साहू संघ पलारी, परिक्षेत्र दतान, भवानीपुर, रोहांसी, नगर पलारी एवं ग्रामीण साहू समाज तथा समस्त ग्रामवासी देवसुंदरा

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles