राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

58
tankram verma minister
tankram verma minister
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने हमारे देश को एकता और सामाजिक समभाव को मजबूत बनाने वाला संविधान दिया। उन्होंने हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए अपनी आवाज बुलंद की और उन्हें शिक्षित करने हेतु कार्य किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंत्री वर्मा ने आगे कहा समाज में समानता और महिलाओं के उत्थान के लिए अपना जीवन लगा देने वाले डॉ. अंबेडकर हम सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

मकान मालिक के बेटे ने अपने ही किराएदार के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार