सैनिक स्कूल के कैडेट हर क्षेत्र में श्रेष्ठ – सिंहदेव

65

पंचायत मंत्री  टीएस सिंहदेव सैनिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट शिक्षक और कर्मचारी पुरस्कृत

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आज मेण्ड्राकला स्थित सैनिक स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित अन्य तिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कैडेटस के द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट, शिक्षक, हाउस और कर्मचारियों को चेक और ट्रॉफ़ी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि के आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सैनिक स्कूल जैसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान यहां होना सरगुजा सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सैनिक स्कूल के कैडेट का प्रदर्शन अनुसाशन, अध्ययन, खेलकूद, बौद्धिक क्षमता सहित हर क्षेत्र में श्रेष्ठ हैं। यहां के शिक्षक कैडेटों को तराशने में पूरी मेहनत करते है। इसीलिए यहां के कैडेट का चयन एनडीए एव एसएसबी में हर साल होता है। स्कूल में कैडेटों के आवास भोजन की अच्छी व्यवस्था के साथ ही संसाधन भी भरपूर है। अब इस स्कूल में बालिकाओं को भी प्रवेश दिया जा रहा है यह आधी आबादी को समान अवसर देने का अच्छा पहल है। लेकिन अभी शुरुआत है और बालिकाओं के लिए केवल 10 प्रतिशत सीट निर्धारित है। बालिकाओं के लिए सीट प्रतिशत बढ़ना चाहिए ताकि उनका मनोबल बढ़े।
स्कूल के प्राचार्य कर्नल जितेंद्र डोगरा ने स्कूल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्कूल में कक्षा 6वी से 12वी तक आवासीय अध्ययन की सुविधा है। गतवर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष कक्षा 6वी में 90 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। वर्ष 2019-20 में 10 कैडेटों का चयन एनडीए में हुआ है। इसके साथ ही यहां के कैडेट एनटीएसीई स्कॉलरशिप, खेलकूद विधाओं में आदि में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल आर एस सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, कैडेट और अभिभावक उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक 127/2021 — ### —

गृह मंत्री 17 फरवरी को रायपुर लौटेंगे

समाचार

बड़ी सुविधा के रूप में पानी टंकी यहां विद्यमान रहे – श्री सिंहदेव

पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने किया 10 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण हेतु भूमिपूजन

 

अम्बिकापुर 24 जनवरी 2021/ छतीसगढ़ शासन के पंचयात एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर के समीप संत गहिरा गुरु वार्ड में 109.27 लाख रुपये की लागत से 10 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण हेतु विधि -विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस टंकी का निर्माण नगर निगम द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत किया जा रहा है। इस टंकी के निर्माण से वार्ड की वर्तमान जनसंख्या 6 हजार को पानी की आपूर्ति होगी। लेकिन इस टंकी की क्षमता 10 से 15 हजार जनसंख्या को जलापूर्ति की है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि संत गहिरा गुरु वार्ड नगर निगम में शामिल होने से पूर्व निगम सीमा से लगा ग्राम था। अभी भी इसका परिवेश ज्यादा नही बदला है। लेकिन इस क्षेत्र में सुविधा विस्तार के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। 10 लाख लीटर लीटर क्षमता के टंकी का निर्माण इस क्षेत्र में पानी पहुंचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। बड़ी सुविधा के रूप में यहां पानी टंकी विद्यमान रहे जिससे इस क्षेत्र के लोगो को पानी के लिए जूझना न पड़े। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन के तहत कतकलो में फिल्टर प्लांट तैयार होकर पानी अम्बिकापुर आ रहा है लेकिन निगम के सभी वार्डो तक पानी पहुंचाना चुनौती है। इस वार्ड में यह और भी कठिन था। यहां टंकी निर्माण हेतु नगरीय प्रशासन विभाग से आवश्यक पहल कर बजट स्वीकृत कराया गया है।
महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि निगम के इस क्षेत्र में पानी की विकट समस्या रही है। लोग शिकायत करते थे कि हमे नदी-नालों का पानी पीना पड़ रहा है। अब यहां विशाल पानी टंकी का निर्माण होगा जिससे इस वार्ड के वासियों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगो को सुविधा देने निगम प्रशासन हमेशा प्रयासरत है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, नगर निगम के सभापति और बीस सूत्रीय कार्यांन्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, पार्षद श्री द्वितेंद्र मिश्र,श्री नरेश, श्री गोरेलाल, श्री विनोद एक्का, श्री दीपक मिश्रा,श्री मेराज रंगगरेज, श्री सतीश बारी,श्रीमती फौजिया नाज इदरीसी, निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे