शिवसेना ने किया संगठन विस्तार, प्रकाश जिला सचिव और संजय बने दक्षिण विधानसभा के अध्यक्ष

65

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिवसेना लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। आने वाले चुनावो के मद्देनज़र सभी जिलों में संगठन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी शिवसेना अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही है। इसी कड़ी में पार्टी विस्तार करते हुए शनिवार को चौबे कॉलोनी स्थित शिवसेना प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी मौजूद थे। संगठन का विस्तार करते हुए प्रकाश यादव को रायपुर जिला सचिव का पदभार दिया गया और दक्षिण विधानसभा में अध्यक्ष पद पर संजय सोनकर को नियुक्त किया गया। यह पदभार खुद प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने दिया। प्रकाश और संजय ने निष्ठापूर्वक समाजसेवा करने का सकल्प लिया। साथ ही कहा कि वे पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस प्रदेश स्तरीय बैठक में एचएन सिंह पालीवाल, दिनेश ठाकुर, शशांक देशमुख (जिलाध्यक्ष), राहुल सोनवानी, विक्की निर्मलकर, चंद्रकांत वर्मा, राजा तोड़े, राकेश शर्मा, राज दुबे, प्रफुल साहू सहित प्रदेश के तमाम शिवसैनिक मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज स्वामी आत्मानंद गर्वमेंट इंग्लिश स्कूल बीजापुर के अवलोकन के दौरान छात्र-छात्राओं ने सेल्फी की मांग की