जिले में अब तक 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

170
धान खरीदी का सियासत शुरू, नई सरकार 3100 सौ में खरीदेगी 21 क्विंटल धान
धान खरीदी का सियासत शुरू, नई सरकार 3100 सौ में खरीदेगी 21 क्विंटल धान

धमतरी,जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगातार धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी बसंत कोर्राम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 24 हजार 976 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 72 हजार 80 किसानों द्वारा कुल 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 6 अरब 9 करोड़ 56 लाख 502 रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 2 लाख 7 हजार 428 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 71 हजार 71 मीट्रिक टन धान शेष है। खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 4 हजार 44 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 13 हजार 4 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
स्थापना दिवस: पीएम बोले- भाजपा का मतलब नेशन फर्स्ट और 'सबका साथ सबका विकास