भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समाज को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद और नेक दुआएं दी हैं।

सैय्यद रजा ने कहा कि ईद का यह पवित्र पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। रमजान के मुकद्दस महीने में इबादत और रोजों के बाद आने वाली यह खुशी समाज में खुशहाली और एकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी साझा संस्कृति और विरासत को और अधिक मजबूत करते हैं।

सैय्यद रजा ने प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से आपसी सद्भाव और ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ की मिसाल रहा है। उन्होंने दुआ की कि ईद की यह मिठास सभी के जीवन में नई उमंग, सुख और शांति लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles