LIVE UPDATE

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने समस्त प्रदेशवासियों को शक्ति की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

सैय्यद रजा ने कहा कि माँ दुर्गा का यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, शक्ति और अटूट समृद्धि लेकर आए। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि देवी माँ के आशीर्वाद से प्रदेश का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहे।
उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि का यह उत्सव भक्ति और शक्ति का संगम है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव का संचार करता है। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर माँ की कृपा सदैव बनी रहे और हमारा प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे। सैय्यद रजा ने प्रदेश की जनता से इस पावन पर्व को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles