उत्तर-पश्चिमी चीन में आया जोरदार भूकंप, मृतकों की संख्‍या बढ़कर हुई 131

138
मृतकों की संख्‍या बढ़कर हुई 131
मृतकों की संख्‍या बढ़कर हुई 131
kabaadi chacha

भूकम्‍प ने उत्‍तर पश्चिम गांसु और छिंघई प्रान्‍तों को प्रभावित किया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात आए इस भूकंप में गांसु और छिंघई प्रांत के आसपास के क्षेत्रों में अधिक जानमाल की हानि हुई है। वही चीन में 6.2 तीव्रता के भूकम्‍प में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 127 हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दे की अधिकारियों ने कहा कि गांसु में 113 लोगों की मृत्यु, जबकि 772 घायल हुए है । डेढ़ लाख से अधिक इमारतें भी नष्ट हो गई हैं। छिंघई के अधिकारियों ने बताया कि 18 लोग मारे गए हैं और 198 घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से 16 लोग लापता हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। बचाव अभियान में सहायता के लिए सैन्य कर्मियों को लगाया गया है। चीन में वर्ष 2010 के बाद से यह सबसे घातक भूकंप है, जब गांसु और छिंघई में रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था और करीब 2,698 लोगों की मृत्‍यु हो गई थी।

 

IMG 20240420 WA0009
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद नाराज प्रेमी ने अपने नाबालिग दोस्त को उतारा मौत के घाट ,पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार