युवा मोर्चा कटगी मंडल के सह मीडिया प्रभारी बने तरुण जायसवाल



चंदन जायसवाल
कसडोल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कटगी मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से तरुण जायसवाल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।




इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने तरुण जायसवाल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा और जनहितकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया एवं मीडिया समन्वय के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद तरुण जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवा मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।









