LIVE UPDATE

रायपुर में दर्दनाक हादसा, भाई- बहन को ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, 14 वर्षीय छात्र की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीवीआईपी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस के पास छत्तीसगढ़ क्लब के सामने तेज रफ्तार सरकारी वाहन (ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी) ने स्कूल जा रहे भाई-बहन के ई-स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय छात्र अंश आठवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन नमिसा गंभीर रूप से घायल है।

 

ये भी पढ़ें- CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, आदेश जारी

 

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे रोजाना ऑटो से स्कूल जाया करते थे। लेकिन, नियति को कुछ और ही मंजूर था। आज शुक्रवार को वे ऑटो के बजाय अपनी ई-स्कूटर (एक्टिवा) से स्कूल के लिए निकले थे। सुबह करीब 8 बजे जब वे छत्तीसगढ़ क्लब के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही ट्रैफिक पुलिस की क्रेन (टो-गाड़ी) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंश की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं। हादसे के बाद सरकारी वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची नमिसा को तत्काल मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles