रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उमेश राठी

रायपुर। रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी के वरिष्ठ समाजसेवी उमेश राठी को निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी सुशील लखोटिया ने सदन की सर्वसम्मति से उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

यह चुनाव रायपुर स्थित महेश छात्रावास के नटवर हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अधिकारी संपत काबरा, पर्यवेक्षक कमल राठी, प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मुंधड़ा, माहेश्वरी सभा रायपुर, महेश सभा एवं माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी के पदाधिकारी, विभिन्न कार्यकारिणी सदस्य तथा समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

चुनाव अधिकारी सुशील लखोटिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश राठी को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई। वहीं निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन करनानी ने भी उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उमेश राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर माहेश्वरी समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के विभिन्न संगठनों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होने की उम्मीद जताई है।

Advertisement

Related Articles