ब्लॉक फेलो पद पर भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू 27 सितंबर को

195
job alert
job alert
  • आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू 27 सितंबर को

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के गौरेला विकासखंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश और बुनियादी जैसे कार्यों को बढ़ावा देने और योजना का सुचारू रूप से संचालन हेतु आकांक्षी ब्लॉक फेलो के 1 पद पर वाक् इन इन्टरव्यू 27 सितंबर को आयोजित किया गया है। यह साक्षात्कार सबेरे 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक जिला पंचायत (डीआरडीए) के सभाकक्ष में होगा। यह भर्ती 6 माह के लिए होगी कार्य संतोषप्रद एवं आवश्यकता होने पर शासन के निर्देशानुसार सेवावृद्धि किया जा सकता है। आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद के लिए एकमुश्त 55 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

साक्षात्कार के बाद उसी दिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त कर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों जिले की वेबसाईट   पर नियम एवं शर्तों का अवलोकन कर सकते है। अधिक जानकारी जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर भी प्राप्त कर सकते है।

परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक फेलो के लिए आवेदनकर्ता की आयु 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदक को हिन्दी, अंग्रेजी बोलना एवं लिखना आना चाहिए। आवेदक को डाटा विश्लेषण एवं प्रस्तुती कौशल होना चाहिए। सोशल मीडिया के उपयोग से परिचित होना चाहिए। परियोजना प्रबंधन के लिए कौशल होना चाहिए। विकास संबंधित संगठन के साथ काम करना एवं इंटर्नशिप का अनुभव होना चाहिए। आवेदनकर्ता को अपने कार्यस्थल में रहकर कार्य संपादन करना अनिवार्य होगा। भर्ती की प्रक्रिया के दौरान होने वाले किसी भी विवाद एवं समस्या का अंतिम निर्णय लेने का अधिकार कलेक्टर जीपीएम को होगा।

Prince Fitness Raipur
प्रदेश में हजारों पदों पर निकली बंपर भर्तियां