आज रावण दहन का कितने बजे से शुरू होगा शुभ मुहूर्त

173
24 10 4
24 10 4

हिंदू धर्म में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी या दशहरा कहा जाता है। इस साल यह तिथि 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार को है। हिंदू धर्म में यह त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन ही भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध किया था। भगवान श्रीराम की इस विजय को विजयादशमी के रूप में मनाते हैं। विजयादशमी या दशहरा के दिन शमी पूजा करने के साथ ही रावण के पुतले को जलाने की भी परंपरा है। जानें आज किस समय रावण दहन किया जाएगा-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दशहरा का महत्व: दशहरा या विजयादशमी का दिन सबसे शुभ दिनों में से एक माना गया है। इस दिन शाम के समय को अत्यंत शुभ माना जाता है और इस समय को विजय काल कहते हैं। यही कारण है कि रावण दहन भी शाम के समय किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विजय काल में किसी भी काम को करने से उसमें विजय हासिल होती है। इस दौरान खरीदारी करना व नए काम की शुरुआत करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है।

रावण दहन का शुभ समय: दशहरा पर रावण दहन की परंपरा है। रावण दहन प्रदोष काल में करना अत्यंत शुभ माना गया है। इसलिए रावण दहन के लिए 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट के बाद करना ठीक रहेगा। रावण दहन के बाद उसकी राख को घर लाना अति शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर होती है।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों की स्मार्ट क्लास, 5 हजार सरकारी स्कूलों में दिया जाएगा संपर्क-टीवी डिवाइसेस 

रावण दहन का समय क्या है: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल विजयादशमी पर रावण दहन का समय 24 अक्टूबर 2023 को शाम 06 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 30 मिनट के बीच रहेगा। इसके अलावा रावण दहन का एक अन्य मुहूर्त शाम 07 बजकर 19 मिनट से रात 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त: आज दशहरा पर विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 45 मिनट की है। अपराह्न पूजन का समय दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 02 घंटे 15 मिनट की रहेगी।