थाने में कांग्रेस नेता की पिस्टल से चली गोली, मच हड़कंप — FIR दर्ज, गिरफ्तार

महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल जाने से थाने में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब वे अपनी 32 बोर की पिस्टल को जमा करने के लिए थाने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पिस्टल जमा करने के दौरान जमीन पर हुई फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, अंकित बागबाहरा का शस्त्र लाइसेंस समाप्त हो चुका था और वे अपनी पिस्टल को जमा करने थाना बागबाहरा पहुंचे थे। पिस्टल हैंडल करते समय अचानक गोली चल गई जो जमीन में जा लगी। घटना से थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों में हड़कंप मच गया, हालांकि किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर की गिरफ्तारी
बागबाहरा थाना के प्रधान आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत एफआईआर दर्ज कर कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

महासमुंद एसपी आशुतोष सिंह ने जानकारी दी कि अंकित को पहले ही लाइसेंस की मियाद समाप्त होने पर नोटिस जारी किया गया था। उसी के पालन में वे पिस्टल जमा करने आए थे, लेकिन लापरवाही के चलते यह घटना हो गई।

पुलिस अब इस मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles