LIVE UPDATE

लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत

ठाणे। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रही ठसाठस भरी फास्ट लोकल ट्रेन से कई यात्री गिर गए, जिसमें से पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं।

 

ये भी पढ़ें – राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी सोनम ने रची थी साजिश, भाड़े के हत्यारों से कराई हत्या

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यह घटना ऐसे वक्त हुई, जब ज्यादातर लोग कामकाज के पहले दिन ऑफिस के लिए जा रहे थे। सुबह के वक्त मुंबई की लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने की वजह से यात्री गेट पर लटककर सफर कर रहे थे, तभी अचानक ये हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। हादसे की जांच शुरू हो गई है। इस घटना से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles