कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से बड़ी खबर आ रही है। यंहा झारखंड की एक अभिनेत्री के साथ लूटपाट की कोशिश की गई है। जिसके बाद हमलावरों ने अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री रिया कुमारी अपने पति फिल्म निर्माता प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई है। आज सुबह छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं। उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। अभिनेत्री के पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों से अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।
रिया कुमारी को झारखंड के लोकल टीवी सीरियल ‘चलचित्र’ के लिए जाना जाता है. वह एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं. वहीं, रिया के पति प्रकाश कुमार भी इसी इंडस्ट्री से जुड़े हैं. वह पेशे से फिल्म डायरेक्टर हैं. उन्होंने कई ऐड फिल्म्स और शॉर्ट फिल्म्स का निर्देशन किया है. इसके अलावा उनका माइंस का भी बिजनेस है।