close
Home छत्तीसगढ़ तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना

तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना

55

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी (पुलिस) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना पुलिस अधीक्षक के पद पर की गई है।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) की अधिकारी श्रीमती अंकिता शर्मा, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) के अधिकारी श्री येदुवेल्ली अक्षय कुमार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2012) के अधिकारी श्री राजेश कुकरेजा को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

नगरी विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित शालाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी ने दिए निर्देश