धूमधाम से मना भाजपा स्थापना दिवस वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

84
IMG 20230406 WA0034
IMG 20230406 WA0034

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर प्रदेश भर में पार्टी के साथ-साथ मोर्चा प्रकोष्ठ की अगुवाई में आगामी पूरे 1 माह तक के कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई। राजधानी रायपुर में सुबह बोरियाकला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में और शाम को रजबंधा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विभिन्न कार्यक्रम हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 9 ध्वजारोहण का कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इसके पश्चात परिसर में स्थापित पार्टी के पितृ पुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पार्टी की ओर से श्रद्धा निवेदित की गई। इसके बाद सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुना। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर पार्टी के विस्तार में उनके अमूल्य योगदान से प्रेरणा लेकर उनका अभिवादन किया गया।

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के धरातल पर खड़ी भाजपा देश में कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। जिन सपनों को संजोकर संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक वैचारिक आंदोलन प्रारंभ किया था, उसे प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल जी व जनसंघ भाजपा के मनीषियों ने धरातल पर साकार किया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा कर भाजपा अपनी स्थापना के उद्देश्यों को सार्थक कर रही है। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ और पराक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण समर्पण और ध्येय निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं ने जो प्रतिमान गढ़े और भाजपा को सर्व स्वीकार्य राजनीतिक दल का स्वरूप प्रदान किया, उसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

ब्रेकिंग - फर्जी काॅल सेन्टर का भंडाफोड़, क्रेडिट कार्ड से लाखो रूपये की ठगी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, रजनीश शुक्ला, पूर्व विधायक नंदे साहू, छगन मूंदड़ा, सुभाष तिवारी डॉ. सलीम राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी ,संतोष पांडेय,भाजपा मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेश मूणत स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी चंडी शीतला मंडल दुर्ग में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उपस्थित पार्टी और आम जनमानस को पार्टी के इतिहास के संबंध में संबोधित किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार नेताम बलरामपुर में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप बस्तर जिला के भानपुरी मंडल के केसरपाल में बूथ क्रमांक 214 में बूथ कमेटी की बैठक में सम्मिलित हुए। प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा के बूथ क्रमांक 234 में एवं प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा की बिल्हा मंडल में बूथ क्रमांक 214 में, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी बिल्हा विधानसभा के बिल्हा मंडल के बूथ क्रमांक 173 में, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव जगदलपुर विधानसभा के बालीकोंडा शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 6 में शामिल हुए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया। रायपुर संभाग प्रभारी विधायक सौरभ सिंह अकलतरा के वार्ड 20 में कार्यकर्ताओं व समाज के वरिष्ठजन के साथ कार्यक्रमों में शामिल हुए, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव शंकर नगर मंडल में भाजपा की स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए।