पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक के साथ 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

55

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन शनिवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में हो गया। कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें 4 जुलाई को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका शनिवार की रात निधन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक के साथ 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि। कल्याण सिंह के निधन पर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या ने भी दुख जाहिर किया है। इसके अलावा देश के कई शीर्ष नेताओं ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के मुख्य महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि देश की राजनीति ने एक शीर्ष नेता को खो दिया है।

IMG 20240420 WA0009
मणिपुर में दो मैतेई युवाओं की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार