भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आंगनबाडी कार्यकर्त्ता सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री अनिला भेड़िया से मुलाकात कर मानदेय बढ़ाने पर किया आभार व्यक्त

119
Screenshot 2023 0311 143810
Screenshot 2023 0311 143810

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट 2023 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका, रसोईया, आशा वर्कर मितानिन सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है। जिसे लेकर इन कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने बताया कि आज दिनाँक 11 मार्च को भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आंगनबाडी कार्यकर्त्ता सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से मुलाकात कर मानदेय बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता -सहायिका अपने कार्य शासन के निर्देशानुसार पूर्ण निष्ठा और लगन से करे क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का काम अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी भरा है।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंहदेव, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया मरावी, प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, आंगनबाडी कार्यकर्त्ता सहायिका संघ के प्रदेश महामंत्री संतोषी राजवाढ़े, जिलामंत्री बलरामपुर मीरा जायसवाल, जिलाअध्यक्ष कोरबा हेमलता कँवर,जिला उपाध्यक्ष चंपा पैकरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दिल्ली में भाजपा की बैठक में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल