मोवा स्कूल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ न्योता भोज

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर के मोवा स्थित वार्ड क्रमांक 9 के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद मोहन साहू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्कूल से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पार्षद मोहन साहू ने स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनकी भूमिका के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया। पार्षद मोहन साहू ने लोगों से ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने का आग्रह किया और इस पहल में सहभागिता करने की अपील की।

न्योता भोज के दौरान स्कूली बच्चों के साथ भोजन भी किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ सहभागिता और सामाजिक जुड़ाव का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles