LIVE UPDATE

प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के विकास एवं उन्नति का पर्याय वाला बजट-अशोक जैन

लखन हरवानी: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य वर्तमान में निरंतर विकास एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर है, आज प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के द्वारा जो बजट सदन में प्रस्तुत किया गया है, वह सभी वर्ग के लिए लाभदायक बजट है, इसके साथ ही विकास एवं उन्नति का पर्याय वाला बजट है, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए बधाई दी गई।

आदर्श शहर समृद्धि योजना के अंतर्गत नगर बलौदाबाजार का समुचित विकास किया जाएगा इसके लिए बलौदा बाजार के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री माननीय श्री टंकराम वर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनेकों योजनाओं को बजट में शामिल किया गया है इसके लिए धन्यवाद दिया गया।प्रस्तुत किये गए वार्षिक बजट में बलौदा बाजार में ई ट्रेक बनेगा, साथ ही बी.एड. कॉलेज, दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस का दर्जा, बलौदा बाजार भाटापारा सड़क निर्माण व चौडीकरण हेतु 25 करोड़ की स्वीकृति, व कन्या महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा, कसडोल गरियाबंद सड़क निर्माण, व बलौदा बाजार में सियान गुड़ी की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित है बजट से सभी वर्गों को लाभ होगा, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के समस्त मंत्रीगण एवम विधायक गण का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles