LIVE UPDATE

रायपुर में ‘VMS प्रेजेंट्स मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026’ के ऑडिशन संपन्न, 10 प्रतिभागी अगले राउंड के लिए चयनित

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित ‘VMS प्रेजेंट्स मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026’ के ऑडिशन में महिलाओं का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक रहा। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आईं 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने हुनर, व्यक्तित्व और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

तीन चुनौतीपूर्ण राउंड में परखी गई प्रतिभा

ऑडिशन के दौरान सभी प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग राउंड से गुजरना पड़ा। पहले राउंड में प्रतिभागियों ने अपना परिचय देकर अपनी सोच और व्यक्तित्व से जजों को प्रभावित किया। दूसरे राउंड में रैंप वॉक के माध्यम से आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन किया गया, जबकि तीसरे और अंतिम टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी कला और विशेष प्रतिभा प्रस्तुत की।

कड़े मुकाबले और बेहतरीन प्रस्तुतियों के बाद ज्यूरी मेंबर मिसेज अनुराधा ठेठवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया।

जून 2026 में इंदौर में होगा ग्रैंड फिनाले

शो की आयोजक कविता सिंह ने बताया कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपे आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व को एक नई पहचान देना है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मेगा ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले जून 2026 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित किया जाएगा, जहां देशभर से चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।

उम्र और हाइट की नहीं कोई बाध्यता

इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि इसमें भाग लेने के लिए उम्र और लंबाई (हाइट) की कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, देश के अन्य शहरों में भी ऑडिशन प्रक्रिया लगातार जारी है और कोई भी इच्छुक महिला ‘मिस’ या ‘मिसेज’ कैटेगरी में भाग लेकर अपने सपनों को नई उड़ान दे सकती है।

Related Articles