लवन में शकुंतला देवी मिश्रा फाउंडेशन द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन



चंदन जायसवाल : कसडोल। माजिक सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से शकुंतला देवी मिश्रा फाउंडेशन द्वारा लवन में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के निशुल्क शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमर मिश्रा ने बताया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी भावना के साथ यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने कहा कि शिविर को लोगों का भरपूर सहयोग मिला और बड़ी संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया। क्षेत्रवासियों ने इस











