अघरिया समाज की केंद्रीय समिति की बैठक रायगढ़ में संपन्न, प्रेमशिला नायक हुईं शामिल

चंदन जायसवाल : कसडोल। रायगढ़ स्थित अघरिया सदन में अखिल भारतीय त्रैमासिक अघरिया समाज केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के ईष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मंचस्थ अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

बैठक में समाज के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रेमशिला नायक विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने समाज की एकता, संस्कृति एवं सामाजिक उत्थान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisement

Related Articles