छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर और सरगुजा संभाग में भूकंप, लोगो ने महसूस किये हल्के झटके, तीव्रता 4.3 मापी गई

108
IMG 20220707 WA0010
IMG 20220707 WA0010

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले और सरगुजा संभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सरगुजा संभाग के कोरिया और अंबिकापुर जिले में सोमवार को सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर सरगुजा में ज्यादा प्रभावी नहीं रहा और लोगों को भूकंप का पता ही नहीं चला। कोरिया जिले में लोगो ने सुबह भूकंप का हल्का झटका महसूस किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। अम्बिकापुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार भूकंप की जो ताजा जानकारी मिली है उसके अनुसार यह मामूली झटका था और सरगुजा जिले में इसे तो लोगों ने महसूस भी नहीं किया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी भट्ट के अनुसार भूकंप का सेंटर बैकुंठपुर से पश्चिम – उत्तर में 16 किमी दूर है। अभी स्पष्ट स्थान का पता नहीं चल पाया है।

CG News - विधानसभा बजट सत्र का आज 10 वाँ दिन, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दे को लेकर हो सकता है हंगामा