महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

61
index 3
index 3

दंतेवाड़ा। जिले में एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष ईनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भीमे हमला मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत पोटाली पंचायत जन मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्यरत थीं। उक्त नक्सली लीडर विभिन्न नक्सली वारदातों में भागीदार थी।

 

इनमें सडक़ें काटना और नक्सली बैनर व पोस्टर लगाना प्रमुख रूप से शामिल है। भीमे के खिलाफ अरनपुर थाना में नामजद अपराध दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जन मिलिशिया सदस्य की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस सफलता में पुलिस की आरएफटी शाखा का सराहनीय योगदान था।

रायपुर में होगा विश्व विख्यात पंडित अनिरुधाचार्य महाराज के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन