LIVE UPDATE

दर्दनाक सड़क हादसा, आरक्षक की मौत

मुंगेली जिले के कपुआ गांव में एक भीषण सड़क हादसे में आरक्षक राकेश डहरिया की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग और ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें –रायपुर क्राइम : रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत, कार से धकेलकर भागे दो युवक-युवती हिरासत में

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक राकेश डहरिया हाल ही में पथरिया थाने में पदस्थ हुए थे और अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से मुंगेली लौट रहे थे। लौटते समय कपुआ गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश डहरिया सड़क पर गिर पड़े और उसी ट्रक के पहियों के नीचे बुरी तरह कुचल गए। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक घटना के तुरंत बाद वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश जारी है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles