रायपुर में युवक को इतना पीटा की हो गई मौत

867
crime
crime

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पुराने रंजिश चलते घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य फरार आरोपितों की पतासाजी की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना क्षेत्र में दिनेश कुमार उर्फ बब्बा का पुराने बदमाशों के देर रात विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपितों ने हाथ-मुक्के से पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर में गंभीर चोट आई। वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश कुमार क्षेत्र के निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ राजधानी के अलग-अलग थानों में सात से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं हत्या के आरोपित भी आदतन अपराधी हैं। उसके भी खिलाफ मामले चल रहे हैं।

पटवारी निलंबित