सेजेस के प्रभारी प्राचार्य को पद से हटाया गया

रायपुर। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सेजेस केशकाल के प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार डडसेना को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर को नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

 

ये भी पढ़ें – मेडिकल बिल पास करने के लिए मांगी 10 हजार की रिश्वत, ACB ने शिक्षा विभाग के बाबू को रंगेहाथों दबोचा

जारी आदेश में उल्लेख है कि श्री डडसेना द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने से विद्यालय संचालन में लगातार व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। इस कारण उन्हें पद से पृथक कर दिया गया है। अब शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल, विकासखंड केशकाल की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, केशकाल का प्रभारी प्राचार्य बनाकर आगामी आदेश तक कार्यभार सौंपा गया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles