Raipur Breaking News : बंजारी रोड में 50-55 वर्षीय महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

667
Raipur Breaking News बंजारी रोड में 50 55 वर्षीय महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी 
Raipur Breaking News बंजारी रोड में 50 55 वर्षीय महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी 
Raipur Breaking News : बंजारी रोड में 50-55 वर्षीय महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Raipur Breaking News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र में 50 – 55 वर्ष की अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना खमतराई के अंदर सहायता केंद्र बंजारी से 2 किलोमीटर दूर बंजारी रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 50-55 वर्ष है और शव लगभग 30 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़े – Raipur News : जिले में धारा 144 लागू, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्ट्या मृत्यु का कारण पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम उपरांत ही मृत्यु की असल वजह पता चल पाएगा।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वे पुलिस को सूचित करें।

रमन सिंह ने मोदी सरकार को लिखे पत्रों में रद्द ट्रेन शुरू करने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की मांग क्यों नहीं की? - धनंजय