जानें 22 सितंबर से कितनी सस्ती होंगी बाइक-स्कूटर




नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आम जनता को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। दोपहिया वाहनों पर लगने वाले GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले का सीधा असर देशभर में बाइक और स्कूटर की कीमतों पर पड़ेगा। यह नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।
ये भी पढ़ें –चंद्र ग्रहण 2025 : साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को, भारत में दिखेगा स्पष्ट प्रभाव; जानें समय और राशियों पर असर
इस फैसले से हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस, यामाहा और रॉयल एनफील्ड जैसी लोकप्रिय कंपनियों के मॉडल अब काफी सस्ते हो जाएंगे। 350cc या उससे कम इंजन क्षमता वाली सभी मोटरसाइकिलें इस जीएसटी कटौती के दायरे में आएंगी।
कौन-कौन सी बाइक्स हुई सस्ती?
जीएसटी घटने के बाद विभिन्न कंपनियों की बाइक्स की कीमतों में उल्लेखनीय कमी आएगी। अनुमानित मूल्य कटौती इस प्रकार है:
Hero Splendor Plus: ₹80,216 की जगह ₹8,022 तक सस्ती होगी।
Bajaj Pulsar 150: ₹1,13,748 की जगह ₹11,374 तक सस्ती होगी।
TVS Apache RTR 310: ₹2,77,999 की जगह ₹27,800 तक सस्ती होगी।
Yamaha R15 V4: ₹1,89,780 की जगह ₹18,978 तक सस्ती होगी।
Royal Enfield Bullet 350: ₹1,76,625 की जगह ₹17,663 तक सस्ती होगी।
Royal Enfield Meteor 350: ₹2,08,270 की जगह ₹20,827 तक सस्ती होगी।
इस लिस्ट में 20 से ज्यादा मॉडल्स शामिल हैं, जिससे आम ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।
सरकार के इस कदम से न सिर्फ उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि भारत में टू-व्हीलर बाजार में बिक्री में भी भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह फैसला खासकर मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।









