LIVE UPDATE

विश्व मानक दिवस पर कैट के महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं एबीएस पॉली प्लास्ट के संचालक मधु अरोऱा एवं अनुज अरोऱा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित 

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि विश्व मानक दिवस पर कैट के महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं एबीएस पॉली प्लास्ट के संचालक श्रीमती मधु अरोऱा एवं श्री अनुज अरोऱा को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया।

श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि हर साल 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, विशेषज्ञों और संगठनों के योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है जो विश्वभर में उत्पादों, सेवाओं और प्रणालियों के मानक तय करते हैं। मानक हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं चाहे वह बिजली के सॉकेट हों, मोबाइल नेटवर्क, दवाओं की गुणवत्ता या खाद्य पदार्थों की सुरक्षा। विश्व मानक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि गुणवत्ता और एकरूपता ही वैश्विक प्रगति की कुंजी है। मानक किसी भी समाज की गुणवत्ता और सुरक्षा का आधार होते हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि उत्पाद, सेवाएं और प्रणालियां निर्धारित मानदंडों के अनुरूप हों।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles