LIVE UPDATE

CG News : 423 बोरा अवैध धान किया जप्त

कुनकुरी राजस्व टीम ने 2 वाहन में 423 बोरा अवैध धान किया जप्त

जशपुरनगर।  कुनकुरी एसडीएम नंद जी पांडे के निर्देशन में  तहसीलदार कुनकुरी के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता टीम ने रात्री गश्त के दौरान ग्राम हर्राडाड़ में 2 ट्रकों में भरी 423 बोरी अवैध धान को पकड़ा गया है।

राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक JH 07 K 6124 व CG 14 MQ 7244 में भारी मात्रा में धान लदा हुआ पाया गया। वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया एवं थाना कुनकुरी को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार कुनकुरी नायब तहसीलदार एवं पुलिस विभाग टीम शामिल थी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles