LIVE UPDATE

फिल्म जगत के महानायक धर्मेंद्र नहीं रहे—पुरंदर मिश्रा ने कहा, ‘एक युग का अंत

रायपुर। भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता, पूर्व सांसद और “ही-मैन” के रूप में विश्वभर में सम्मानित धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाला है। हिंदी फ़िल्म जगत में उनके अद्वितीय योगदान, सशक्त अभिनय और सरल स्वभाव की छाप सदैव अमर रहेगी।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय कला एवं फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृतियाँ, उनके आदर्श और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

मिश्रा जी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार, के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles