भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर आगमन पर किया आत्मीय स्वागत


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं वे 29 और 30 नवंबर 2025 को यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान में आयोजित होने वाले पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के सामने आने वाली प्रमुख पुलिसिंग और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करना है। साथ ही, प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप और रणनीति तैयार की जाएगी।
प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा में भी उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी रायपुर की पावन भूमि पर वंदन और अभिनंदन किया है। सैय्यद रज़ा ने कहा, यह छत्तीसगढ़ और रायपुर के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि देश की आंतरिक सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर मंथन के लिए प्रधानमंत्री जी ने हमारी राजधानी को चुना है। ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए देश का सुरक्षित होना पहली शर्त है। हमें पूर्ण विश्वास है कि रायपुर की धरती से जो सुरक्षा का रोडमैप तैयार होगा, वह देश को नई दिशा देगा। हम अपने प्रिय प्रधानमंत्री का हृदय से स्वागत करते हैं।









