आखिर क्यों महिलाओं के बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, खुद के आंसू नहीं रोक सके

215
Madhya Pradesh पूर्व मुख्यमंत्री
Madhya Pradesh पूर्व मुख्यमंत्री

Vidisha: Madhya Pradesh पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj Singh विदिशा के दौरे पर थे। इस दौरान पूर्व सीएम पूरा समय अपनी महिला समर्थकों से घिरे रहे। समर्थकों के अपने लिए प्यार देखकर शिवराज सिंह खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे। ‘मामा’ को रोता देख महिला समर्थकों ने उन्हें गले लगा लिया। महिलाओं के गले लगाने के बाद शिवराज सिंह चौहान भावनाओं में बहकर रो पड़े। शिवराज सिंह का समर्थकों के साथ रोने का वीडियो भी सामने आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वही एमपी के पूर्व सीएण शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान महिला केंद्रित कई कल्याणकारी योजनाएं शुरु की थीं। भोपाल से करीब 55 किलोमीटर दूर चौहान विदिशा के एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जा रहे थे तब महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और उनकी प्रशंसा में नारे लगाए। चौहान ने इस हफ्ते की शुरुआत में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। महिलाओं और लड़कियों ने उन्हें भैया और मामा कहकर गले लगा लिया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में वापस चाहते हैं। महिला समर्थकों को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भी अपने आंसू नहीं रोक सके और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वह मध्य प्रदेश नहीं छोड़ रहे हैं।

IMG 20240420 WA0009
व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट भेजकर 2 सगी बहनों ने दी जान, वज़ह जान कर आप भी हो जायेंगे हैरान