बिग ब्रेकिंग : महादेव सट्टा एप का आरोपी रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

596
रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार
रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का सहयोगी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दुबई पुलिस ने ये कार्रववाई ईडी की अपील पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahadev Betting App : सूत्रों के अनुसार रवि उप्पल को पिछले हफ्ते दुबई में हिरासत में लिया गया था और ईडी के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उप्पल के खिलाफ भारत में छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस जांच कर रही है। रवि महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है।

महादेव सट्टा एप:

आपको बता दें कि महादेव बुक ऐप सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इसे भारत में प्रतिबंध कर दिया गया है, लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है। छत्तीसगढ़ का रहने वाला चंद्राकर और उसका सहयोगी रवि उप्पल दुबई इसे चलाता है।दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।

रायपुर ब्रेकिंग : हुक्का से संबंधित सामग्रियों का अवैध रूप से बिक्री करते रंगरसिया पान सेंटर का संचालक गिरफ्तार