BREAKING NEWS:-कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, लॉकडाउन को लेकर सरकार ने दी चेतावनी, कई राज्यों में स्थिति भयानक

123

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना फिर जोर पकड़ा है। आए दिन वहां कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं हालत को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 5 जिलों में लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू, स्कूल-कालेज बंद करने का आदेश दे दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने उद्धव ठाकरे सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज सीएम उद्धव ठाकरे ने दो टूक कह दिया कि अगर लोग सावधानी नहीं बरतेंगे ता प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाया जाएगा।महाराष्ट्र के अमरावती मंडल के 5 अन्य जिलों अमरावती, अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। यहां जरूरी सामानों की दुकानें छोड़कर बाकी सारी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान फिलहाल बंद रहेंगे। लोगों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही सामन खरीददारी की छूट दी गई है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 10 दिन में 47 हजार केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 12 फरवरी से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई और ये लगातार जारी है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 6971 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले 21 लाख के पार चले गए हैं। यह तीसरा दिन है जब संक्रमण के मामलों की संख्या 6000 से अधिक है। राज्य में करीब तीन महीने के बाद शुक्रवार को 6000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे।

 

मुंबई में 921 नए मामले आए हैं और छह संक्रमितों ने दम तोड़ा है। महानगर में कुल मामले 3,19,128 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,446 पहुंच गई है। अमरावती शहर में 666 नए मामले आए हैं। इसके बाद नागपुर शहर में 599, पुणे नगर में 640, पिंपरी चिंचवड में 291 और औरंगाबाद शहर में 103 नए मामले आए हैं। मुंबई मंडल में भी मामले बढ़े हैं, जिसमें ठाणे शहर, नवी मुंबई और कल्याण डोम्बिवली शामिल हैं। मंडल में 1678 नए मामले आए हैं।

IMG 20240420 WA0009
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के प्रेस वार्ता पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया