आज बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हो सकती है बारिश

221
23 11 5
23 11 5

रायपुर । राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, गुरुवार को बस्तर संभाग के एक दो जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 55 डिग्री पूर्व तथा 30 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। इसकी वजह से 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं, प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी बीच राजधानी में सुबह कोहरे के बाद दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रहने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

पांच दिनों तक बना रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण अगले चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

CG : 9 हजार नग साड़ी जप्त, चुनाव में बाटने का संदेह