?> CG News : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित – chhattisgarhprimetime

CG News : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

CG News : कलेक्टर के निरीक्षण में मिली लापरवाही, विभागीय जांच शुरू

 

CG News : रायपुर। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड की ग्राम पंचायत दरवाजा में पदस्थ सचिव होरीलाल साहू को काम में गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय द्वारा की गई है। सचिव के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भवन में आयुष्मान भारत महाभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने जब औचक निरीक्षण किया, तो पंचायत भवन की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं बेहद खराब पाई गईं। भवन के चारों ओर गंदगी फैली हुई थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही मानते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर ग्राम पंचायत में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और सचिवों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles