LIVE UPDATE

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 26 जून से व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग ने राज्य के सभी 33 जिलों में यलो अलर्ट घोषित करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें –CG Latest News : बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर लगेगा जुर्माना

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट देखने को मिली। रायपुर के माना इलाके में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें – CG News : मलेरिया से अब आर-पार की लड़ाई, 16.77 लाख लोगों की होगी जांच

राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बीते सोमवार को बिलासपुर और रायगढ़ में बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पूरे राज्य की बात करें तो पिछले छह दिनों में औसतन 22.69 मिमी वर्षा हो चुकी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल दो दिन तक मानसून की चाल थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन इसके बाद बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बारिश की तीव्रता में इजाफा होगा। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, बिजली चमकने की स्थिति में पेड़ के नीचे खड़े न हों और सतर्कता बरतें।

छत्तीसगढ़ में मानसून अब अपनी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी ही, साथ ही कृषि गतिविधियों को भी बल मिलेगा। हालांकि, लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles