आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के समय क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बिल्कुल परहेज करनी चाहिए

106
preangnenci
preangnenci

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए, उन्हें पौष्टिक तत्वों से भरपूर सब्जियों व फलों का सेवन करने की सलाह डॉक्टर के द्वारा दी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे सारे फलों का सेवन कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

करेला हो सकता है हानिकारक

करेले को एक बहुत गुणकारी सब्जी माना जाता है जिसे खाने से ढेर सारे लाभ मिलते हैं। करेला बहुत सी बिमारियों को दूर करता है लेकिन प्रेगनेंसी में करेले का ज्यादा सेवन करने से आपको प्रेगनेंसी के दौरान परेशानियां उठानी पड़ सकती है करेले में क्विनीन, ग्लाइकोसाइड, मोमोर्डिका जैसे कई तत्व होते हैं जो शरीर में जाने के बाद हल्का जहरीला प्रभाव छोड़ सकते हैं जिसके कारण आपको यह सभी परेशानियां हो सकती है जैसे: थकान होना, पेट में दर्द, थूक ज्यादा बनना, शरीर में दर्द, धुंधला दिखाई देना आदि अगर करेला खा भी रही है तो थोड़ी ही मात्रा में खाएं लेकिन इस बात का ध्यान रखे की इसके बीज जरूर निकाल दें क्योंकि बीज बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं।

पत्ता गोभी से हो सकती है परेशानी

आमतौर पर पत्तागोभी में कोई समस्या नहीं है और इसे खाने से कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। लेकिन पत्तागोभी का सेवन प्रेगनेंसी में कई बार नुकसानदायक हो सकता है। पत्तेदार सब्जियों को कीड़े बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं जिसके कारण अक्सर इन्हें उगाने में ढेर सारे कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। कुछ कीटनाशक तो इतने खतरनाक होते हैं कि इनके पत्तों को धोने और पकाने के बाद भी उन पर लगे केमिकल्स का असर नहीं जाता है। सामान्य स्थिति में तो शरीर को इसके ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं होते, लेकिन प्रेगनेंसी में ऐसा पत्तागोभी नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिला को बरसात के मौसम में तो किसी भी तरह की पत्तेदार सब्जी और पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए या बहुत सावधानी से करना चाहिए। आप उसे अच्छे से धोकर ही सेवन करे।

"वर्कआउट के बाद क्या खाएं: वजन घटाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार"

आड़ू खाने से बचे

आड़ू गर्म होता है लेकिन यह स्वादिष्ट भी होता है पर इसकी गर्म तासीर आपकी गर्भावस्था को बिगाड़ सकती है। आड़ू गर्भवती महिलाओं के रक्तस्राव की वजह हो सकता है इसलिए इसे गर्भवस्था के दौरान न खाना ही समझदारी है।

कटहल ना खाएं

कटहल फाइबर में उच्च होते है इसलिए इसे अधिक खाने से आपको कब्ज हो सकती है। साथ ही इसमें बहुत अधिक शुगर होने की वजह से भी यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक है जिन्हें शुगर की समस्या है क्योंकि इससे आपकी शुगर बढ़ सकती है। इसकी तासीर गर्म होती है और गर्म चीज़ें संकुचन को बढ़ा सकती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आप कटहल का सेवन कर सकती हैं लेकिन बहुत ही सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। इसका अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी प्रेगनेंसी के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

बैंगन ना खाएं

बैंगन में पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी होती है बैंगन को काफी हेल्दी सब्जी माना जाता है यह फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है। प्रेगनेंसी के दौरान बैंगन का सेवन आपको कम ही करना चाहिए या हो सके तो इसका सेवन ना ही करे। क्योंकि बैंगन में साइटोहार्मोन्स होते हैं जो पीरियड लाने में मदद करते हैं, जिसके कारण प्रेगनेंसी में बैंगन खाना महिला के लिए बहुत बुरा होता है। इसके अलावा बैंगन खाने से एलर्जी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जिससे आपको खुजली, हाइव्स, पेट में दर्द, डायरिया आदि की समस्या हो सकती है।

कच्ची सब्जियों का सेवन ना करे

कच्ची सब्जियां शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है लेकिन गर्भवती महिलाओं को कच्ची सब्जियां नहीं खाने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को पाश्चरीकृत नहीं की हुई सब्जी नहीं खानी चाहिए। आप जब भी सब्जी और फलों का सेवन करते है तो उसके पहले उन्हें अच्छे से धो लें इससे आप संक्रमण के खतरे से बच जाएंगे।

इसकी कमी से घुटनों में होता है दर्द, जल्द ही जान लीजिए इसके इलाज़ के बारे में...

गर्भावस्था के दौरान खाने के लिए सब्जियां –

बेल मिर्च – बेल मिर्च विटामिन और आहार फाइबर में उच्च होते हैं। प्रेग्नेंसी में आपको इसका सेवन करना चाहिए।
चुकंदर – चुकंदर विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। चुकंदर से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती हैं।
शकरकंद – इसमें ये विटामिन ए, बी और सी के होता हैं। आपके शरीर को इन विटामिन्स की पूर्ति मिलती है।
ब्रोकोली – ब्रोकोली विटामिन सी, के और फोलेट से भरपूर होती है जिन लोगों को कब्ज की शिकायत है तो ब्रोकोली खाने से इसमें फायदा मिलता हैं।

हरी मटर – हरी मटर में विटामिन सी और के उच्च मात्रा में होता हैं। जो प्रेग्नेंट महिला के लिए बहुत लाभदायक है।
अजमोद – अजमोद प्रोटीन, विटामिन ई और राइबोफ्लेविन से भरपूर होते हैं। प्रेग्नेंट महिला को इसका सेवन करना चाहिए।
गहरे रंग के पत्तेदार साग – यह फाइबर, कैरोटीनॉयड और फोलेट में उच्च होते है।
टमाटर – टमाटर में विटामिन सी और के और बायोटिन भरपूर मात्रा में होता है।