प्रेमी ने अवैध संबंध के शक में की लिव इन पार्टनर की हत्या

416
6 10 14
6 10 14

दिल्ली के समयपुर बादली में एक झपटमार ने अवैध संबंधों के शक में अपनी लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पूरी रात लाश के पास ही बैठा रहा। अगले दिन आरोपी के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 24 वर्षीय अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला आरोपी के साथ ही लूट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देती थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलोनी अपने लिव-इन-पार्टनर अर्जुन के साथ बादली गांव में रहती थी। इन दोनों की मुलाकात करीब ढाई साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। बुधवार शाम करीब 4 बजे अर्जुन के 66 वर्षीय पिता दयाचंद ने पुलिस को सलोनी की हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सलोनी की लाश कमरे में बिस्तर पर मिली।

सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा केंद्र के समान डीए, मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट देखें पूरी ख़बर