Mahindra SUV : अब और भौकाली हुई महिंद्रा की थार और स्कॉर्पियो क्लासिक, मिला नया कलर अपडेट; अब लगेगी इसे खरीदने की लंबी लाइन

323
Mahindra SUV
Mahindra SUV
kabaadi chacha
Mahindra SUV : अब और भौकाली हुई महिंद्रा की थार और स्कॉर्पियो क्लासिक, मिला नया कलर अपडेट; अब लगेगी इसे खरीदने की लंबी लाइन

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra SUV : महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने थार और स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए एक नया बाहरी शेड पेश कर चुपचाप अपडेट कर दिया है। दोनों एसयूवी अब एक नए कलर में उपलब्ध हैं, जिसे स्टील्थ ब्लैक कलर SUVs का भारतीय बाजार में अलग भौकाल है। यही वजह है कि मारुति से लेकर महिंद्रा जैसी कंपनियों में अपनी सभी कारों को ब्लैक कलर में अपडेट करने की होड़ मची है। हाल ही में महिंद्रा (Mahindra) ने थार और स्कॉर्पियो क्लासिक के कलर पैलेट को एक नया एक्सटीरियर शेड पेश करके चुपचाप अपडेट कर दिया है। दोनों एसयूवी अब एक नए कलर में उपलब्ध है, जिसे स्टील्थ ब्लैक नाम दिया गया है। यह घरेलू वाहन निर्माता के सिग्नेचर कलर नेपोली ब्लैक की जगह लेता है। दिलचस्प बात यह है कि स्टील्थ ब्लैक में नेपोली ब्लैक की तुलना में शायद ही कोई अंतर है। इसका मतलब यह है कि वाहन निर्माता ने कलर का नाम मात्र ही बदला है।

यह भी पढ़े – Raipur News : OYO होटल के रूम में मिली युवती की लाश

स्कॉर्पियो क्लासिक एक्सटीरियर कलर
इस नए कलर ऑप्शन के साथ महिंद्रा थार अब पांच अलग-अलग एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है, जबकि स्कॉर्पियो क्लासिक को चार कलर विकल्प मिलते हैं। महिंद्रा थार थ्री-डोर एसयूवी के 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन रेड रेज, डीप ग्रे, स्टेल्थ ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट और डेजर्ट फ्यूरी हैं। दूसरी ओर महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक गैलेक्सी ग्रे, एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक और मोल्टेन रेड रेज जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। स्कॉर्पियो-N, XUV700, XUV300 और बोलेरो नियो समेत ऑटोमेकर की अन्य एसयूवी नेपोली ब्लैक एक्सटीरियर पेंट के साथ आती हैं।

नए साल में लॉन्च होने जा रहा Vivo X100 का ट्रिपल रियर camera वाला धांसू फोन, जाने इसकी खासियत 

जल्द आएगी 5-डोर थार एसयूवी
महिंद्रा वर्तमान में थार एसयूवी के 5-डोर वाले वैरिएंट पर काम कर रही है, जिसे 3-डोर के साथ बेचा जाएगा और यह सीधे तौर पर मारुति सुजुकी जिम्नी को चुनौती देगी। इसे पिछले साल ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित होने के बाद भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी वर्तमान में थार 5-डोर की रोड टेस्टिंग कर रही है, जिसके जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को भारत में प्रतिष्ठित एसयूवी के अपडेटेड वैरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया था। इसे देश में स्कॉर्पियो-N के साथ बेचा जाता है, जिसमें स्कॉर्पियो की पिछली जेनरेशन की तुलना में काफी नया डिजाइन है।

स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी की कीमत
स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी की कीमत 13.59 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह दो ट्रिम्स S और S11 में उपलब्ध है। एसयूवी में वर्टिकल स्लैट्स, नए प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील आदि के साथ एक नया फ्रंट ग्रिल है।

IMG 20240420 WA0009